Home » उदयपुर जिला » खैरवाड़ा के पूर्व विकास अधिकारी भाणावत को विधायक डॉ परमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की

खैरवाड़ा के पूर्व विकास अधिकारी भाणावत को विधायक डॉ परमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।  पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी  प्रकाश चन्द जैन, पूर्व शिक्षा उपनिदेशक सतीश चन्द जैन के पिता जवेर चन्द भाणावत पूर्व विकास अधिकारी खैरवाड़ा का आकस्मिक निधन होने का दु:खद शोक संदेश मिलने पर खैरवाड़ा विधायक डॉ परमार ने अत्यन्त दु:ख व्यक्त किया। डॉ परमार ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि स्व जवेर चन्द जी की आत्मा को शांति देवे तथा उनके प्रति हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। ईश्वर स्व जवेर चन्द भाणावत के परिवार पर जो इतना बड़ा दु:ख आ  पडा है उस दु:ख को सहन करने की शक्ति देवे। स्व जवेर चन्द जी भाणावत के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हू।

Leave a Comment