
श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना का प्रतिनिधिमंडल क़ानून मंत्री से मिला, ओबीसी आरक्षण पर चर्चा की
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना का प्रतिनिधिमंडल राजस्थान सरकार के विधि एवं संसदीय कानून मंत्री जोगाराम पटेल से उनके राजकीय निवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने क़ानून मंत्री को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया। क़ानून मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि श्री सरदार पटेल सेना लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्श विचारों को प्रदेश भर में पहुँचाने का कार्य कर रही है। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर राजकीय अवकाश को लेकर सरकार में चर्चा करेंगे प्राथमिकता से बात रखूंगा। कवि सुनील पटेल सन्नाटा नेजपुर ने कहा कि राजस्थान के सर्वाधिक लोकप्रिय मंत्री जोगाराम पटेल से मिलकर युवाओं में ख़ुशी है। मंत्री पटेल को वागड़-मेवाड़ आने का न्यौता दिया। श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र डांगी धताणा ने कहा कि टीएसपी क्षेत्र में ओबीसी वर्ग को आरक्षण का लाभ मिलें। ओबीसी वर्ग को आरक्षण देना सबसे बड़ा मास्टर स्टॉक होगा।
इस बीच संगठन प्रतिनिधि मंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पाटीदार मसोटिया, जिला संयोजक बांसवाड़ा जगदीश पाटीदार चौखला, डूंगरपुर जिला अध्यक्ष इंडियालाल पाटीदार, विक्रम भाई, ललित भाई, हिमांशु पाटीदार, अमरजी भाई, वाजेंग पाटीदार सामागढ़ा, भगवान पाटीदार घाटोल, मानसिंह पटेल सियापुर, मुकेश पाटीदार भचड़िया, दिलीप पाटीदार, लक्ष्मणलाल पटेल थाणा सहित खेरवाड़ा, सलूंबर, डूंगरपुर, बाँसवाड़ा के कई प्रतिनिधि उपस्थित रहे।







Users Today : 33