
भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!उदयपुर अफीम किसान संघ उदयपुर एवं वल्लभनगर मावली भिंडर कानोड़ तहसील के अफीम किसानों द्वारा उदयपुर जिले व वल्लभनगर तहसील की नवीन कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सम्मान समारोह सुरजमल मेनारिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अफीम किसान संघ दुर्गेश जोशी, विशिष्ट अतिथि डुंगला तहसील अध्यक्ष भगवती लाल जी व्यास रहे , सभी अतिथियों का तहसील अध्यक्ष प्रकाश लुणावत द्वारा तिलक एवं अपना पहनकर स्वागत किया गया सभी वक्ताओं द्वारा किसानों की एक जुटता के साथ अपने हक अधिकार के लिए जागरूक होने का आह्वान किया , सभी सरकारों द्वारा किसानों के हितों को नजरंदाज किया एवं गुमराह किया गया। 1992 के बाद अफीम मुल्य नहीं बढ़ना, विभाग में भ्रष्टाचार के धारा 8/29 में किसानों को भयग्रस्त कर मोटी रकम लेना , सरकार द्वारा 6 वर्ष के डोडा चूरा मांग कर किसानों पर दबाव बनाने व साथ ही डोडा चूरा नष्टीकरण की नई विज्ञप्ति जिसमें धारा 19 नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही करने के खिलाफ सभी किसानों को एकजुट होकर संपूर्ण राजस्थान स्तर पर एक साथ ज्ञापन देते हुए अपने-अपने क्षेत्र के विधायक और सांसद से मिलकर डोडा चूरा नष्टीकरण की समस्या को समाधान करने हेतु विचार व्यक्त किया। संघठन का विस्तार करने हेतु किसान जागरण यात्रा पर भी विचार किया, साथ ही समस्या के समाधान नहीं होने पर सभी किसान उपखंड स्तर पर ज्ञापन देते हुए माननीय सहकारिता एवं नागरिक उड़यन मंत्री गौतम दक एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से वार्ता करने एवं जयपुर कुच करने हेतु एक राय से विचार प्रकट किये। अफीम किसान संघ उदयपुर के जिला अध्यक्ष विजय लाल मेनारिया व संरक्षक गणपत लाल द्वारा किसानों के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का विश्वास दिलाया उक्त कार्यक्रम में उदयपुर जिला उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर , मांगीलाल , सचिव दीप लाल , महामंत्री उदय लाल जाट सहित राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पूनम चांदी तेली, मीडिया प्रभारी राजू तेली, उपाध्यक्ष सीताराम डांगी,, जगदीश दियावत , रमेश उदावत, दिप लाल सचिव , मुकेश शर्मा, कमला शंकर एवं वल्लभनगर तहसील अध्यक्ष प्रकाश लुणावत सचिव पुरुषोत्तम रुपावत उपस्थित रहे , कार्यक्रम का संचालन दुर्गा शंकर द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम के बाद स्वरूची भोज का आयोजन किया गया।







Users Today : 96