Home » उदयपुर जिला » भाजपा मेनार मंडल में ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत वृक्षारोपण, बूथों पर सुनी गई ‘मन की बात’

भाजपा मेनार मंडल में ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत वृक्षारोपण, बूथों पर सुनी गई ‘मन की बात’

वल्लभनगर,( कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)27 जुलाई ! रविवार को भाजपा मेनार मंडल के विभिन्न बूथों और शक्ति केंद्रों पर ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम हुए। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना। केंद्र सरकार की योजनाओं और पर्यावरण संरक्षण के संदेश साझा किए।

मेनार गांव के शक्ति केंद्र पर मुख्य कार्यक्रम हुआ। मंडल अध्यक्ष विजयलाल मेनारिया ने कहा कि पार्टी केवल राजनीति तक सीमित नहीं है। समाज और पर्यावरण की जिम्मेदारी भी निभा रही है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने का संकल्प ले रहे हैं।

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष दुर्गेश रागोत, मंडल मंत्री नारायणलाल दियावत, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मांगीलाल मेरावत, वरिष्ठ कार्यकर्ता भीमलाल मेनारिया, शारीरिक शिक्षक चंद्रशेखर दियावत, विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। बच्चों और युवाओं को पौधारोपण के महत्व की जानकारी दी गई।

मंडल के खरसान और बाठेड़ा खुर्द में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम हुए। इनमें मंडल महामंत्री संजय मेनारिया शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती को देखते हुए पेड़ लगाना जरूरी है। भाजपा कार्यकर्ता इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।

बाठेड़ा कला बूथ पर मंडल महामंत्री प्रेम सिंह सारंगदेवोत के नेतृत्व में ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना गया। ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का मासिक संबोधन सुना। माल की टुस बूथ पर मंडल उपाध्यक्ष भीमलाल नागदा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इसमें केंद्र सरकार की योजनाओं और देश की प्रगति पर चर्चा हुई।

पूरे मंडल में हुए इन आयोजनों से पर्यावरण संरक्षण, जन जागरूकता और सामूहिक भागीदारी का संदेश गया। मंडल अध्यक्ष विजयलाल मेनारिया ने कहा कि आने वाले दिनों में हर बूथ और शक्ति केंद्र पर ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। जनता को हरियाली और स्वच्छता की ओर प्रेरित किया जाएगा।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?