
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।विश्व हिन्दू परिषद बजरग दल की बैठक आज विद्यानिकेत स्कुल सभागार मे आयोजित कि गई। बैठक में खेरवाड़ा प्रखंड के पालक धनराज लबाना व विभाग सयोंजक भीमराज मीणा का मार्गदर्शन प्राप्त हुवा। बैठक मे पूर्व मे किये गए कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रम अखंड भारत दिवस एवं विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस को लेकर योजना बनाई गई।
प्रखंड मे नविन दायित्व की घोषणा की गई, जिसमे खेरवाड़ा के प्रहलाद भाटिया को प्रखंड मंत्री बनाया गया। बैठक का संचालन प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश अहारी ने किया।
बैठक मे बजरग दल जिला सहयोजक जयंती लाल मीणा , बजरग दल प्रखंड सयोंजक कल्पेश पटेल , बजरग दल जिला सह सयोंजक भरत भूषण कलाल , बजरग दल नगर सहयोजक गौरव वाधवानी , विजय कलाल , बालकृष्णा सोनी , राधेकृष्णा भनात , किशन मीणा , राजू पटेल , विनय व्यास , यश मोची, विकास भोई आदि उपस्थित रहे।








Users Today : 7