Home » उदयपुर जिला » एक पेड़ मां के नाम के तहत लघु उद्योग भारती एवं रिको ने किया वृहद स्तर पर पौधरोपण

एक पेड़ मां के नाम के तहत लघु उद्योग भारती एवं रिको ने किया वृहद स्तर पर पौधरोपण

पर्यावरण प्रेमियों का एन एन टी एस इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक राणावत द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया

उदयपुर,(कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)25 जुलाई।  शुक्रवार 25 जुलाई को हरित कलड़वास के तहत कलड़वास औद्योगिक क्षेत्र के नए एक्सटेंशन में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम लघु उद्योग भारती कलड़वास इकाई एवं रिको उदयपुर  द्वारा किया है
इस कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती संगठन एवं रिको के  प्रदेश स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर योगेंद्र शर्मा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, अजय पंड्या महाप्रबंधक रिको लि.उदयपुर, पवन गोयल प्रभारी चित्तौड़ प्रांत, महेश हुरकट अध्यक्ष चित्तौड़ प्रांत,प्रवीण गुप्ता सचिव चित्तौड़ प्रांत , तरुण दवे प्रदेश मीडिया प्रभारी ,अभिजीत  शर्मा संयुक्त सचिव चित्तौड़ प्रांत राजेंद्र सुराणा अध्यक्ष उदयपुर महानगर, शुभम डांगी सचिव उदयपुर महानगर व लघु उद्योग भारती एवम् कलड़वास चैंबर इंडस्ट्रीज के कई सम्मानित सदस्य, व्यापारी द्वारा कलड़वास रिको में ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण किया । पौधारोपण करने वाले सभी पर्यावरण प्रेमियों का एन एन टी एस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक नरेंद्र सिंह राणावत द्वारा पगड़ी ऊपरना पहना करके भव्य स्वागत अभिनंदन किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?