खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। उपखण्ड की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोगरा कलां के अध्यापकों ने हरियालो राजस्थान के तहत वृक्षारोपण किया एवं साथ ही एक नई पहल करते हुए वर्षा ऋतू से पूर्व ही पौधों की नर्सरी लगाकर कर उसमे लगभग 400 पौधे तैयार किये जिसमे सहजन , लेमन ग्रास , शहतूत, आम ,मीठा नीम, शीशम इत्यादि पौधे तैयार किये। पौधे तैयार होने पर ये पौधे अध्यापकों द्वारा छात्रों एवं आम नागरिको को निःशुल्क बाटे गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार डामोर ने बताया कि पौधे बाटने का उद्देश्य धरती के श्रृंगार को लौटना हैं तो हमें सामूहिक रूप से पेड़ो पौधों को लगाना होगा एवं उनकी सुरक्षा करनी होगी |वृक्षारोपण प्रभारी सतीश मीणा ने बताया कि हरियालो राजस्थान के तहत पौधरोपण भी किया गया, जिसमे अमरुद , सहजन , आंवला एवं गुलाब के पौधे लगाय गए। विद्यालय के छात्र अपने अपने घर पर दस दस पौधे लगा रहे हैं इस अवसर पर पोगरा सरपंच संगीता मीणा, विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्य , वार्डपंच , विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक विनोद कुमार मीणा, राजेंद्र कुमार अहारी संजय कुमार डामोर संगीता मीणा, लता त्रिवेदी, रतन लाल नानोमा, मरता राम परमार, कन्हैया लाल डामोर, सत्यनारायण ननामा, आशा सामलिया, दिनेश मीणा, परमेश्वर डामोर, भेरू सिंह राजपूत, प्रदीप मीणा एवं विद्यालय के सैकड़ो छात्र छात्राएं उपस्थित थे।








Users Today : 18