Home » उदयपुर जिला » 27 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से जिले में होंगे 132 विकास कार्य

27 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से जिले में होंगे 132 विकास कार्य

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। उदयपुर सांसद डॉक्टर मन्नालाल रावत की अनुशंसा पर उदयपुर जिले में डी एम एफ टी  फन्ड से 132 विकास कार्यों के लिए 27 करोड़ 64 लाख 20 हजार की राशि स्वीकृत की गई है।  भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन ने बताया कि इस राशि में से खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के  रा उ मा वि पनडयावाडा में दो नए कक्षा कक्ष निर्माण एवं मरम्मत कार्य हेतु 30 लाख रुपए , रा उ मा वि कालिया बावसी में दो कक्षा कक्ष निर्माण हेतु 24 लाख, रा उ मा वि पालिया लराठी में दो कक्षा कक्ष निर्माण हेतु 24 लाख ,रा उ मा वि बिछिवाडा में दो कक्षा कक्ष निर्माण हेतु 24 लाख, रा उ मा वि रायणा ऋषभदेव में दो कक्षा कक्ष निर्माण हेतु 24 लाख, रा उ मा वि चौराया ऋषभदेव में चार दिवारी एवं कमरे मरम्मत हेतु 10 लाख, रा उ मा वि नवाघरा में एक कक्षा कक्ष  हेतु 10 लाख, रा उ मा कातर में एक कक्षा कक्ष निर्माण हेतु 12 लाख, रा उ मा वि मगरा में एक कक्षा कक्ष निर्माण हेतु 12 लाख, रा उ मा वि हिका में कक्षा कक्ष निर्माण हेतु 12 लाख, रा प्रा वि बारोडवाड़ा करावाड़ा में एक कक्षा कक्षा हेतु 10 लाख, रा उ मा वि कन्डाल में एक कक्षा कक्ष  एवं तीन कक्षा कक्ष मरमत हेतु 15 लाख, पादेड़ी में हाथियों का नाका नहर निर्माण हेतु 20 लाख ,राजकीय संस्कृत विद्यालय बडला में छत मरमत हेतु 5 लाख, रा प्रा वि डामोर फला रानी में एक कक्षा कक्ष हेतु 10 लाख, कल्याणपुर रेलवे ब्रिज से रेलवे स्टेशन मार्ग के डामरीकरण हेतु 90 लाख, ग्राम वागपुर में सीसी रोड निर्माण हेतु 25 लाख ,रा उ मा वि महुवाल मगरा में एक कक्षा कक्ष हेतु 12 लाख,रा उ मा वि ऋषभदेव में डोम निर्माण हेतु 15 लाख , रा उ मा वि मान्डवा फला में डोम निर्माण हेतु 15 लाख, पुलिया निर्माण रोकडिया घाटी मशारों की ओबरी 40 लाख, बस स्टैंड निर्माण घाटा फला कारछा कला में तीन लाख ,पुलिया निर्माण मेघवाल बस्ती वागपुर 25 लाख,  पुलिया निर्माण कार्य घोवडादरा काकरा डूंगरा 15 लाख, सीसी सड़क निर्माण कार्य बलीचा मेंन रोड से शमशान घाट कलासुआ फला काकरा डूंगरा 10 लाख,  पन्डयावाडा पंचायत परिसर में बागवानी एवं छायादार वृक्ष लगाने हेतु 2 लाख , कारछा कला में सीसी रोड मय नाली निर्माण संस्कृत स्कूल से निचला फला 20 लाख , ग्राम ओडा में सीसी सड़क हेतु 6 लाख, बाबा रामदेव चौक खेरवाड़ा में पनघट निर्माण हेतु 5 लाख, ग्राम काटवी ननामा फला  में मेन रोड से सीसी सड़क कार्य हेतु 10 लाख, खेरवाड़ा में नाली निर्माण हेतु 3 लाख ,ग्राम कन्डाल निचला फला आंगनबाड़ी केंद्र में सार्वजनिक शौचालय हेतु 3 लाख, रा उ मा वि कन्डाल में सार्वजनिक शौचालय हेतु 5 लाख ,ग्राम कातर में नाडा वाली पुलिया निर्माण हेतु 15 लाख,रा उ मा वि चिकला में मरमत कार्य हेतु 5 लाख, बस स्टैंड वागपुर तीन लाख, रा उ मा वि कन्डाल  में कक्षा कक्ष निर्माण एवं खेल मैदान हेतु 15 लाख, रा उ मा वि बरोठी भीलान में दो  कक्षा कक्ष निर्माण हेतु 24 लाख,रा उ मा वि हर्षा वाडा में दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण हेतु 24 लाख, खेड़ा घाटी राप्रावि निचला फला में दो कक्षा कक्षा हेतु 20 लाख, प्रावि गरासिया फला पादेडी में दो कक्षा कक्ष निर्माण हेतु 24 लाख,रा उ मा वि बरोठी ब्राह्मण में एक कक्षा कक्ष निर्माण हेतु 12 लाख,रा प्रा वि निचला तलाब कानपुर में एक कक्षा कक्ष निर्माण हेतु 10 लाख ,ग्राम निचला मांडवा में सीसी रोड हेतु 5 लाख ,रापेटा घोड़ी विद्यालय में छत पर चायना मैजिक हेतु 5 लाख, रा प्रा वि महुवाड़ा से पनघट निर्माण एवं वृक्षारोपण हेतु 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसके साथ क्षेत्र में बारह हेन्डपम्प  लगाने हेतु बारह लाख रुपए भी स्विकरत किए गए हैं।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?