

मावली,( नरेन्द्र त्रिपाठी)!नान्दवेल विद्यालय परिसर एवं विद्यालय के बाहर सरकारी जमीन पर शनिवार प्रातःकाल विद्यालय समय में वृक्षारोपण किया गया।
हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों, भामाशाहों, अभिभावकों, नागरिकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया।
शनिवार प्रातःकाल गुलमोहर, शिशम, कणज, नीम आदि के पौधे लगाये गये।
जनप्रतिनिधियों में मुख्य अतिथि सीताराम डांगी, विशिष्ट अतिथि देवी लाल डांगी,व गणेश लाल लौहार उपस्थित रहे ।
बाबु लाल मेघवाल, मुकेश प्रजापत, पुष्कर लौहार सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
नान्दवेल विद्यालय के प्रधानाचार्य मधुबाला सांखला, किशन लाल आमेटा, ताहिर खान, देवांश पाल, कैलाश प्रजापत, नारु लाल भील, आसाराम, हंसराज बारोलिया ,सहायक कर्मचारी माया श्रीमाली सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
छात्राओं में दिव्या डांगी, पायल डांगी, रविना डांगी का विशेष सहयोग रहा।
अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन विद्यालय स्टाफ द्वारा किया गया।
वृक्षारोपण पश्चात् सुरक्षा एवं संरक्षण देखभाल की जिम्मेदारी आवंटित की गई।








Users Today : 18