
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। नगर में स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर स्थित पंचमुखी महादेव का आज बिलपत्र, गुलाब के फुलों एंव धतुरों से विशेष श्रंगार किया गया। मंदिर पुजारी हसमुख पानेरी ने बताया कि पंचमुखी महादेव मंदिर पर श्रावण के पहले सोमवार को वाल्मिकी, भोई, मोची,ब्राह्मण,कलाल,दर्जी,मेघवाल एंव मोंगिया सर्व समाज की महिलाओं द्वारा प्रातःकालीन के शुभ मुहूर्त में पंचमुखी महादेव का 501 बिलपत्र ,51 धतुरे एंव विभिन्न पुष्प पत्रों ,मालाओं से भगवान महादेव का विशेष श्रंगार धराया गया एंव पुजा अर्चना कर खेरवाड़ा क्षैत्र मे इन्द्रदेव से अच्छी बारिश एंव सुख समृद्धि हेतु प्रार्धना की। पंचमुखी महादेव मंदिर पर अलसुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर पुजारी ने बताया कि श्रध्दालुओं ने शिवलिंग का विधि-विधान से जल, पुष्प,बिलपत्र आदि अर्पण कर पुजा अर्चना की एंव साथ ही रूद्राभिषेक, जलाभिषेक,पुष्पाभिषेक,दुग्धाभिषेक के साथ अभिषेक किया गया।महिलाओं द्बारा शिवजी के भजन-कीर्तन भी किए गए।
श्रावण मास के चलते भक्तो द्बारा रोजाना शिवलिंग का विविध ओर अलोंकिक श्रंगार किया जाएगा।








Users Today : 53