Home » उदयपुर जिला » मंत्री खराड़ी, सांसद सीपी जोशी, रावत, गरासिया और मीणा आदि ने दी श्रद्धांजलि

मंत्री खराड़ी, सांसद सीपी जोशी, रावत, गरासिया और मीणा आदि ने दी श्रद्धांजलि

खैरवाड़ा । विधायक परमार की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करते भाजपा नेता। फोटो धरणेन्द्र जैन

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन) । जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, उदयपुर ग्रामीण विधायक फुल सिंह मीणा, पूर्व देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, पूर्व प्रधान अमृत डामोर आदि नेताओं ने रविवार को पूर्व मंत्री एवं खेरवाड़ा विधायक डॉक्टर दयाराम परमार की पत्नी अमृत देवी परमार के देवलोक गमन पर डॉक्टर परमार के गांव कनबई चक वदनपुरा स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके शोकाकुल परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल, वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन, जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री शंकर खराड़ी, खेरवाड़ा मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, कनबई मंडल अध्यक्ष नवीन रावल, नयागांव मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धूलेश्वर बसोहर, मंडल महामंत्री गट्टू लाल बारोट, हलूराम डामोर , कनबई सरपंच साकरचंद गमेती ,धर्मेंद्र कलाल ,महुवाल सरपंच नारायण परमार, नवल सिंह सिसोदिया ,खुमान सिंह ,भाजपा कार्यकर्ता बदामी लाल सुथार ,प्रमोद अग्रवाल, ओम व्यास, आजाद कलाल  ,नरेश अग्रवाल ,जयदीप जैन ,अनिल डोडा आदि भी उपस्थित थे ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?