
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर समीपस्थ प्रसिद्ध तीर्थ गोदावरी धाम पर बिराजित हंस गिरी महाराज व भानु प्रताप दास महाराज का क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने पूर्व विधायक नानालाल अहारी के नेतृत्व में श्रीफल भेंट कर, ऊपरणा पहनाकर , साल ओढ़ा कर , और साफा बंधवाकर स्वागत अभिनंदन किया एवं आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अहारी के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन, मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, खेरवाड़ा सरपंच लक्ष्मी देवी अहारी, मंडल महामंत्री भूपेन्द्र कलाल,मंडल उपाध्यक्ष बदामी लाल सुथार एवं प्रेमचंद कलाल, कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ,कार्यालय मंत्री ओमप्रसाद, युवा नेता हंसमुख पानेरी , हरीश पानेरी, मुकेश अहारी गुड़ा ,नरेश कलाल आदि साथ थे। इससे पूर्व गोदावरी धाम पहुंचने पर विधायक अहारी ,वरिष्ठ नेता पारस जैन, मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता तथा सरपंच लक्ष्मी देवी आहारी का गोदावरी धाम विकास समिति के सचिव शंकर लाल पचाल, कोषाध्यक्ष बदामी लाल सुथार,सह कोषाध्यक्ष नरेंद्र व्यास, मीडिया प्रभारी हंसमुख पानेरी आदि ने माल्यार्पण कर तथा दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया।








Users Today : 75