




खेरवाड़ा । राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप बलीचा में स्थित श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज खड़क क्षेत्र जवास के भवन निर्माण का भूमि पूजन स्थानीय उदयपुर नगर इकाई के तत्वावधान में संपन्न हुआ। पंडित पुनीत व्यास के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ समाज की तरफ से युवा,महिला,वरिष्ठ जन व अन्य साथियों ने पांच शिलाओं की प्रतिष्ठा की। नगर महामंत्री अशोक व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में आबकारी अधिकारी लोकेश जोशी,निदेशक मनीष जोशी व महेंद्र प्रसाद व्यास बतौर अतिथि उपस्थित थे। जिन्होंने निर्माण हेतु एक लाख ग्यारह हजार एक सो ग्यारह रुपए की सहयोग राशि की घोषणा कर समाज को चेक प्रदान किया। अपनी माता चंदन देवी त्रिवेदी की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर अशोक त्रिवेदी और नंदकिशोर त्रिवेदी ने इक्कीस हज़ार की सहयोग राशि प्रदान की। इस अवसर पर पन्द्रह अन्य साथियों ने पचास हजार की राशि की घोषणा कर सात लाख पचास हज़ार रुपए की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष सुरेश व्यास ने सर्वप्रथम सभी समाज जनों का स्वागत करते हुए तन मन धन से इस भवन के निर्माण में सहयोग देने की अपील की। नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर व्यास ने भवन की रूपरेखा व कार्य योजना प्रस्तुत कर सभी दानदाताओं का अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रणछोड़ लाल व्यास, चंद्रगुप्त व्यास,शांतिलाल व्यास, महिला अध्यक्ष निवेदिता व्यास व सेक्टर 14 अध्यक्ष कृष्ण कांत व्यास ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में हरिशंकर जोशी, नारायण लाल व्यास,जय नारायण व्यास,उदयपुर इकाई नगर युवाध्यक्ष राहुल व्यास,कोषाध्यक्ष तुषार व्यास,गिरीश मेहता,मीडिया प्रभारी सीपी जोशी,सूर्य प्रकाश व्यास सहित समाज के सैकड़ो महानुभाव उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संतोष व्यास व आभार कृष्णकांत व्यास ने व्यक्त किया।
खैरवाड़ा। समाज भवन का भूमि पूजन करते मुख्य यजमान। फोटो धरणेन्द्र जैन