Home » धर्म » पीपली में ध्वजा परिवर्तन कर भगवान शांतिनाथ का जन्म तप मोक्ष कल्याणक मनाया

पीपली में ध्वजा परिवर्तन कर भगवान शांतिनाथ का जन्म तप मोक्ष कल्याणक मनाया

खेरवाड़ा। ऋषभदेव निकटवर्ती श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पीपली ब ग्राम में भगवान शांतिनाथ का जन्म तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह जानकारी देते हुए समाज के अध्यक्ष महान शिक्षाविद जाने माने ख्यातिप्राप्त नेता भूपेंद्र कुमार जैन ने बताया की आज के दिन ही 16वे तीर्थंकर का जन्म कल्याणक  हस्तिनापुर में महारानी ऐरावती के  भरणी नक्षत्र में हूवा था। आज ही के दिन झारखंड के सम्मेदशीखर के  कुंद प्रभ कूट पर 9000 मुनियों के साथ निर्वाण हुवा था।  समारोह का आगाज सुंदर लाल किकावत परिवार ने झंडारोहण कर किया। विद्वान, विधनाचार्य पंडित पारस ने  मंत्रोच्चारण कर मूल नायक शांति नाथ भगवान पर विभिन्न रसों से 135कलशो का अभिषेक किया गया। भगवान पर महाशांति धारा अभिषेक का पुण्यर्जन लीलावती सुंदर लाल किकावत परिवार को मिला। भगवान की पूजा कर साढ़े तीन किलो का  निर्वाण लड्डू  ऋषभदेव के विकास सौरभ किकावत परिवार ने चढ़ाया। उदयपुर के वीरेंद्र वंदना धन्नावत परिवार ने मंदिर के शिखर पर ध्वजा परिवर्तन का लाभ लिया। सभी भक्तो के लिए स्वामी वात्सल्य का आयोजन डूंगरपुर के महावीर प्रसाद भंवरी देवी घंटिया परिवार द्वारा किया गया। इस मौके पर समाज के सेठ राजमल कोठारी, अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन, महामंत्री हेमंत भंवरा, उपाध्यक्ष धनपाल भंवरा, राजकुमार गांधी, चंद्रप्रकाश दोवडिया, प्राण भाणावत, अशोक कीकावत,  गुरुकुल ट्रस्ट के महामंत्री सुंदरलाल भाणावत, ट्रस्टी अनंत कोठारी ,  ग्लोबल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र धन्नावत, पुष्पेंद्र धन्नावत, तीर्थ रक्षा कमेटी के महामंत्री पधुमन  भंवरा, महिला मंडल की उपाध्यक्षा ममता कोठारी, धर्म मंत्री उषा भंवरा, लक्ष्मी किकावत, ममता भाणावत, उषा वालावत, वासु मति भंवरा, राष्ट्रीय पुलक मंच की नीता भाणावत, सुषमा पंचोली, नवयुवक मंडल के महामंत्री तरुण सिसपुरिया सहित ऋषभदेव, परसाद, उदयपुर, डूंगरपुर, खेरवाड़ा, नयागांव, बिछीवाड़ा सहित कई ग्रामों के समाज जन उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?