
खैरवाड़ा। धरणेन्द्र जैन।स्थानीय विकास पब्लिक स्कूल के ब्रजांगन में फूल होली महोत्सव का आयोजन किया गया। सहायक निदेशिका ऋचा जोशी ने बताया कि होली के अवसर ब्रज परम्परानुसार किशोरी जी व ठाकुरजी ने रसिया को साथ ले कर सभी ग्वाल-बाल पर पुष्प वर्षा कर फूल होली खेली , इसके बाद हर्बल गुलाल से रंगोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर निदेशक तिलकेश जोशी ने होली मनाने के वैज्ञानिक कारणों से अवगत कराया । जिसमे टेसू के फूलों से होली खेलने, गुड़ की सुवारी खाने व फईरो वार करने के वैज्ञानिक कारण बताए।








Users Today : 5