







भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!मावली उपखंड क्षेत्र के नीलकंठ महादेव मंदिर राणेरा की पाल ढूंढिया नांदोली खुर्द पर नीलकंठ महादेव विकास समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का समापन 27 फरवरी गुरुवार को भव्य आतिशबाजी के साथ हुआ। गुरुवार को मेले के अंतिम दिन भी भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन करने हेतु हजारों की संख्या में दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही।समिति अध्यक्ष मांगी लाल चौबीसा ने बताया कि मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम,धार्मिक अनुष्ठान व भजन संध्या हुई। मेले में विभिन्न दुकानों पर मेलार्थियों द्वारा खूब भीड़ भाड़ रही साथ ही चाट पकौड़ी सहित अन्य खाने की दुकानों पर मेलार्थी आनंद लेते नजर आए। मेले में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व सांसद महोदय चंद्र प्रकाश जोशी द्वारा मंदिर में जिर्णोद्धार करने का आश्वाइस रात्रि प्रोग्राम में प्रसिद्ध नृत्यांगना एवं गायिका रानी रंगीली लक्ष्मण गुर्जर महेंद्र सिंह कॉमेडी रमेश कुमावत एवं पार्टी द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।








Users Today : 126