







मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मावली के विधायक पुष्कर लाल डांगी की अगुवाई में डबोक एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत किया,इस अवसर पर मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू,प्रदेश महासचिव सुरेश सुथार,देहात जिला कांग्रेस महासचिव महेश त्रिपाठी,ब्लॉक कोषाध्यक्ष मांगीलाल टेलर,नारायण पालीवाल,सुनील मंडोवरा,मनोज जोशी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे,मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से स्वास्थ्य के बारे में पूछा,विगत दिनों में पूर्व मुख्यमंत्री का ऑपरेशन हुआ था,पूर्व मुख्यमंत्री ने मावली विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मावली विधानसभा के बारे में बातचीत की,फिर वो फ्लाइट से जयपुर निकल गए।








Users Today : 85