उदयपुर, 19 फरवरी। केन्द्र व राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना 2.0 अंतर्गत ब्लॉक झल्लारा, सलूंबर, जयसमंद, कुराबड, वल्लभनगर एवं भीण्डर में संचालित जलग्रहण परियोजना में जलग्रहण विकास से संबंधी गतिविधियों के जनजागरण हेतु जलग्रहण यात्रा का आयोजन 18 से 23 मार्च तक किया जाएगा। वाटरशेड के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अतुल जैन ने बताया कि इसके लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में परियोजना क्षेत्र में 18 मार्च को झल्लारा ब्लॉक के देवगांव, 19 को सलूंबर के टोड़ा, 20 को जयसमंद के पीलादर, 21 को वल्लभनगर के मोड़ी, 22 को भीण्डर के बग्गर तथा 23 मार्च को कुराबड़ के करगेट में जलग्रहण यात्रा का आयोजन होगा। इस दौरान राज्य स्तर से वेन का आगमन रहेगा एवं क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
इस यात्रा कार्यक्रम के लिए सलूंबर जिला स्तर पर अधीक्षण अभियंता एवं पदेन परियोजना प्रबन्धक वाटरशेड सेल कम डाटा सेंटर सलूंबर कैलाश चन्द्र जागेटिया एवं उदयपुर जिला स्तर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता पदेन परियोजना प्रबन्धक वाटरशेड सेल कम डाटा सेंटर प्रतापनगर अतुल जैन को नोडल अधिकारी रहेगें।








Users Today : 0