


भगवान पद्मप्रभु के मोक्ष कल्याणक पर लडडू चढ़ाया एवं शान्ति विधान सम्पन्न हुआ समाज के प्रवक्ता इन्द्र लाल फान्दोत एवं बाल ब्रम्ह चारी नमन भैया ने बताया कि आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर भींडर में आज प्रातः वात्सल्य वारीधी आचार्य वर्द्धमान सागर महाराज के शिष्य परम पूज्य मुनि अपूर्व सागर महाराज, मुनि अर्पित सागर महाराज, मुनि विवर्जित सागर महाराज के सानिध्य में श्री जी पर पंचामृत अभिषेक एवं शान्ति धारा हुई तथा भगवान पद्मप्रभु के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लड्डू चढाया गया पुन्यार्जक महावीर प्रसाद भगवती लाल कंठालिया, अजित कुमार मांगी लाल सिंघवी थे एवं इस धार्मिक समारोह में सैंकड़ों श्रावक श्राविकाओ ने भाग लिया एवं आज शान्ति नाथ दिगम्बर जैन मन्दिर भींडर में सकल दिगम्बर जैन बीसा नागदा समाज ने शान्ति विधान पूज्य मुनि अपूर्व सागर महाराज मुनि अर्पित सागर महाराज मुनि विवर्जित सागर महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य मे किया प्रारम्भ में शान्ति नाथ भगवान पर जल की शान्ति धारा हुई एवं भव्य शान्ति विधान हुआ जिसमें सैकड़ों श्रावक श्राविकाओ ने भक्ति पूर्वक भाग लिया एवं भगवान पद्मप्रभु के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लड्डू समाज के श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया इस अवसर पर छोगालाल नागदा,पण्डित बगदी लाल नागदा, पन्ना लाल नागदा, मीठा लाल नागदा सहित सैकड़ों श्रावक श्राविकाओ ने इस धार्मिक समारोह में भाग लिया








Users Today : 0