Home » धर्म » विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर भजन संध्या आज, हवन और महाप्रसादी का होगा आयोजन

विश्वकर्मा जन्मोत्सव पर भजन संध्या आज, हवन और महाप्रसादी का होगा आयोजन

भींडर _ कन्हैया लाल मेनारिया,बांसड़ा।

भींडर ! भींडर उपखण्ड के केदारिया गांव में श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव समारोह श्री विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण एवं मंदिर समिति केदारिया के तत्वावधान में आयोजित होगा। जिसके तहत सांवरिया मित्र मंडल उदयपुर द्वारा आयोजित भजन संध्या व जागरण सत्संग में सुप्रसिद्ध भजन गायक राधेश्याम वैष्णव मुंगाना द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी वही सवेरे श्री विश्वकर्मा पूजन, हवन, आरती व महाप्रसादी का आयोजन होगा। जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा जन्मोत्सव समारोह के तहत 10 फरवरी सुबह समाज कल्याण, उत्थान, विकास पर परिचर्चा की जाएगी तथा शिक्षा एवं खेल में चयनित समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा दोपहर में महा प्रसादी का आयोजन होगा। जिसमें आसपास के दर्जनों गांव से सुथार समाज के लोग कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?