Home » धर्म » सोमवार को रहेगा लदानी श्री ताकाश्याम मंदिर में रातीजगा का जागरण

सोमवार को रहेगा लदानी श्री ताकाश्याम मंदिर में रातीजगा का जागरण



मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी) ! लदानी में बसंत पंचमी से देवालयों में रातीजगा प्रारंभ हो रहे हैं। लदानी गांव के ही चुन्नीलाल अहीर ने बताया की सोमवार को लदानी श्री ताकाश्याम मंदिर में रातीजगा जागरण रहेगा।
रात में गीत ,भजनों के आयोजन होंगें!
सुप्रसिद्ध भजन गायक हिरा लाल गाडरी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां प्रस्तावित है।

प्रातः काल सेवा आरती के दर्शन पश्चात प्रसाद वितरण होता है ।
पिछले कई वर्षों से भोजन प्रसादी भी आयोजित होती हैं।
राजस्थान के अलावा अन्य राज्यों के भक्त लोग आते हैं दर्शन को ।
प्रति शुक्रवार को सेवा पूजा आरती  होती हैं।
पवित्र मास वैशाख में आयोजनों की संख्या अधिक रहती हैं।
मन्नत के अनुसार भक्त लोग अपने परिवार के सदस्यों के झडूला, गोल विंटी प्रसादी आयोजन करते हैं।
लदानी में तक्षक राज का प्राचीन मंदिर बना हुआ है।
लदानी से एक किमी दक्षिण दिशा में तालाब की पाल से आगे मंगरी पर  श्री ताकाश्याम का अद्भुत मंदिर बना हुआ है ।
मंदिर परिसर में पर्याप्त छाया पानी की व्यवस्था है।
मंदिर परिसर के आसपास पवित्र वृक्ष भी है जिनमें कल्पवृक्ष, रूद्राक्ष,  पारस पीपल, अशोक, आशापाल, बिल्वपत्र आदि  है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?