Home » धर्म » मेनार चारभुजा नाथ मंदिर द्वितीय पाटोत्सव को लेकर ग्रामीणों ने न्यायिक मजिस्ट्रेट व एसडीएम वल्लभनगर को दिया निमंत्रण

मेनार चारभुजा नाथ मंदिर द्वितीय पाटोत्सव को लेकर ग्रामीणों ने न्यायिक मजिस्ट्रेट व एसडीएम वल्लभनगर को दिया निमंत्रण


उदयपुर/ बांसड़ा (कन्हैयालाल मेनारिया ) ! मेहतागढ़ मेनार में ओंकारेश्वर चौक स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर के द्वितीय पाटोत्सव के तहत शुक्रवार को वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वल्लभनगर प्रेम गढ़वाल, उपखंड अधिकारी वल्लभनगर सुरेंद्र बी पाटीदार, तहसीलदार वल्लभनगर नरेंद्र चौहान, पुलिस उप अधीक्षक वल्लभनगर राजेंद्र सिंह जैन, बार एसोसिएशन वल्लभनगर के अधिवक्ताओं एवं वल्लभनगर थाने में निमंत्रण दिया गया। ग्राम वासियों ने बताया कि इस बार का आयोजन भी भव्य रूप से आयोजित होगा। ग्राम वासियों द्वारा पहले ही गांव-गांव जाकर समाज के गांवो में निमंत्रण दिए जा चुके हैं। आसपास के जनप्रतिनिधि को भी निमंत्रण दिए जा चुके हैं। समाज के साथ-साथ अन्य गांव में भी निमंत्रण दिए जा चुके हैं। इस बार पाटोत्सव का लाभ मातेश्वरी सोसायटी (एमएस) द्वारा लिया का रहा है। कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा मैं आने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर माकूल व्यवस्थाए की जा रही है।
            वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत, शान्तिलाल मेरावत, रमेश उदावत, पुरुषोत्तम दावोत, कालूलाल ठाकरोत, चंद्रशेखर दियावत ने बताया कि 3 फरवरी को भव्य भजन संध्या, 4 फरवरी को सुबह ठाकुरजी को वागा धराया जाएगा, उसके बाद अम्बामाताजी, कालिका माताजी, बोदरी माताजी को वेश धारण कराए जाएंगे, ततपश्चात शाम 4.30 बजे से ठाकुरजी को 56 भोग धराया जाएगा, उसके बाद रात को महिला सत्संग व रात्रि जागरण होगा। साथ ही 5 फरवरी को सुबह मधुश्यामजी मंदिर परिसर में पंडित के सानिध्य में हवन अनुष्ठान शुरू होगा, जिसकी पूर्णाहुति दोपहर अभिजीत मुहूर्त में होगी। वही सुबह 9.30 बजे से कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी, शोभायात्रा के मंदिर पर पहुँचने पर महाआरती होगी। रथयात्रा में मेनार सहित आसपास के श्रद्धालु शामिल होंगे, और इस कलश यात्रा में श्रद्धालु धोती, कुर्ता एवं लाल पाग में शामिल होंगे, तत्पश्चात दोपहर 2.30 बजे से महाप्रसादी का आयोजन शुरू होगा, जो देर रात तक चलेगा और महाप्रसादी के साथ ही तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन होगा। निमंत्रण देने में बार अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत, पूर्व बार अध्यक्ष मुकेश कुमार मेनारिया, महासचिव बाबूलाल डांगी, उपाध्यक्ष शान्तिलाल डांगी, वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत प्रसाद नीमडिया, मुकेश गोपावत, रमेश बडाला, सुरेशचंद्र मेनारिया, भूपेंद्र मेनारिया,लहरीलाल डांगी, शंकरलाल गाडोलिया लोहार, विजयलाल ठाकरोत, पुष्कर सोन्याणावाला, कार्तिक एकलिंगदासोत, दिनेश दावोत, किशन मेनारिया, भगवतीलाल मेनारिया, राधाकिशन मेनारिया, राकेश रामावत सहित अन्य थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?