Home » धर्म » विप्र फाउंडेशन जोन-1ए के प्रदेश अध्यक्ष सहित पदाधिकारिया का मेनार में किया स्वागत

विप्र फाउंडेशन जोन-1ए के प्रदेश अध्यक्ष सहित पदाधिकारिया का मेनार में किया स्वागत

वल्लभनगर( कन्हैयालाल मेनारिया, बासड़ा )  ! वल्लभनगर विप्र फाउंडेशन जोन-1ए के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल सहित पदाधिकारीगण शनिवार को उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेनार पहुँचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष पालीवाल सहित पदाधिकारीगण का विप्रजनों ने तिलक, उपरणा से स्वागत किया। जिला महासचिव प्रेमशंकर रामावत ने बताया कि श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ गौशाला बांसड़ा के रजत महोत्सव के तहत 7 से 15 जनवरी तक श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है, जो महाराज कृष्ण किंकर द्वारा की जा रही है। उक्त आयोजन में शामिल होने के दौरान विप्र फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल सहित पदाधिकारीगण शनिवार को मेनार पहुँचे। मेनार में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के यहाँ मेनार विप्रजनों ने पालीवाल सहित पदाधिकारीगण का मेवाड़ी पाग, उपरणा से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि हमें समाजजन को एक जाजम पर लाकर उत्थानपरक गतिविधियों के साथ राष्ट्रीय एकता, स्वजातीय गतिशीलता एवं सामाजिक समरसता को भी बढ़ाना है तथा हमारी संस्कारित विरासत को कायम रखने, जागरुकता एवं एकजुट होने के संकल्प के साथ ब्राह्मणवाद नहीं ब्राह्णत्व बढ़ाने पर जोर देना है। स्वागत पश्चात सभी पदाधिकारीगण श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ गौशाला बांसड़ा पहुँच गौशाला में गायों के बारे जानकारी ली और वहाँ की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ एच आर दवे, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश पालीवाल, पूर्वी देहात अध्यक्ष केशव व्यास, पूर्वी देहात महामंत्री प्रेमशंकर रामावत, केशु शर्मा, जिला संगठन मंत्री त्रिभुवन मेनारिया, बार अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत, जिला सचिव भरत व्यास, भींडर तहसील युवा प्रकोष्ठ तहसील महामंत्री चंपेश मेनारिया, वल्लभनगर तहसील युवा प्रकोष्ठ संयुक्त सचिव सूरज मेनारिया, तहसील वल्लभनगर महामंत्री मांगीलाल सिंगावत, डालचंद कमावत, मांगीलाल लुणावत, पूर्व सरपंच मेनार ओंकारलाल भलावत, शान्तिलाल हीरावत, बंशीलाल मानावत, अम्बालाल मेरावत, कन्हैयालाल दियावत, तहसील मीडया प्रभारी अधिवक्ता सुरेशचंद्र मेनारिया, कैलाश रामावत, कालूलाल दौलावत सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?

गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, उदयपुर के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा एडवांस्ड ज़ायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी एंड इमीडिएट इम्प्लांट प्रोग्राम का दो दिवसीय लाइव सर्जरी, एवं हैंड्स-ऑन वर्कशॉप सफलतापूर्वक आयोजित