
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। राजहंस मिडिल स्कूल, नारायणपुरा (बडगांव) में अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनात्मक संघ (इस्कॉन) के तत्वाधान में हरे राम हरे कृष्ण संकीर्तन भक्ति सत्संग का आयोजन सोमवार को हुआ। इस्कॉन के उदय लाल मेनारिया ने श्रीकृष्ण भक्ति ,भगवत गीता, कार्तिक मास की महत्ता,तुलसी की महिमा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार, संरक्षण की बात कही। बच्चों ने राधा कृष्ण की वेशभूषा में भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। संगीतमय संकीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसएसपी ब्लॉक प्रभारी अनिल स्वर्णकार भींडर , जीतमल गाडरी, मांगीलाल पंड्या दिनेश चंद्र मेनारिया रमेश चंद्र मेनारिया , संतोष देवी ,संस्था प्रधान बाबूलाल पुष्करणा और शिक्षक ओर विद्यार्थीगण मौजूद थे।
समापन पर 11 दीपों से श्री कृष्ण की मंगल आरती और प्रसाद वितरण किया गया।








Users Today : 15