Home » धर्म » अयोध्या में होगा युवा परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन

अयोध्या में होगा युवा परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन



धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 5 जनवरी 2025 को अयोध्या में होने जा रहा है। यह जानकारी देते हुए युवा परिषद के प्रदेश संयुक्त महामंत्री सचिन जैन ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर तैयारी चल रही है। जिसमे देशभर के सभी शाखाओं के सदस्य आने वाले है। ऋषभदेव शाखा के संरक्षक मिथिलेश भंवरा ने बताया कि शाखा अध्यक्ष आशीष गांधी और महामंत्री कुशल शाह के नेतृत्व में अधिवेशन हेतु ऋषभदेव से 22 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल जाना प्रस्तावित है। शाखा ऋषभदेव के सदस्य गौरव जैन ने बताया कि अभी से तैयारी चल रही है और ऋषभदेव शाखा की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहने वाली है। ऋषभदेव शाखा को हमेशा अपने अलग अंदाज के लिए जाना जाता है।

Leave a Comment