Home » धर्म » मौथली मोड पर 11 फीट लंबी धर्म ध्वजा की हुई स्थापना

मौथली मोड पर 11 फीट लंबी धर्म ध्वजा की हुई स्थापना

धरणेन्द्र जैन
खेरवाड़ा । समीपस्थ मौथली मोड़ पर बाहर बीज के शुभ अवसर पर मंगलवार को सनातन धर्म की संवाहक 11 फीट लंबी धर्म ध्वजा को 32 फीट लंबे लोह स्तंभ पर क्षेत्र के प्रसिद्ध लसूडिया धाम के गादीपति महंत विक्रम दास महाराज के सानिध्य में स्थापित किया गया। जनजाति अंचल में धर्म और संस्कृति की रक्षा करने तथा प्राचीन जनजाति समाज की पूजा पद्धतियां व परंपराएं, रिति रिवाज  को आगे बढ़ाने तथा इस क्षेत्र में बढ़ते विदेशी संस्कृति के दुष्प्रभाव को रोकने के उद्देश्य से लसूडिया धाम के गादीपति  महंत विक्रम दास महाराज द्वारा उदयपुर संभाग के समस्त जनजाति अंचल के सभी जिलों, तहसीलों के प्रवेश स्थलों, संभाग की धुणी, मठ, श्रद्धा केंद्रो पर सनातन धर्म के संवाहक इन ध्वज, नेजा को फहराया जाएगा। इसी क्रम में मंगलवार को डूंगरपुर जिले की सीमा मौथली मोड़ के साथ राजस्थान राज्य के प्रवेश स्थल रतनपुर में भी स्थापित किया गया। धर्म संस्कृति की रक्षा तथा प्राचीन जनजाति परंपराऔ को अक्षुण कायम रखने के लिए संभाग के साधु संत, महंत, कोटवाल, मेट, गमेती आदि जागृत हुए हैं तथा धर्म ध्वज की पताकाएं फहरायी जा रही है। इस अवसर पर मगनदास महाराज पोगरा, तुलसी महाराज सिसोद,  धर्मपाल महाराज देवपुरा, थानदास महाराज मोथली, वागा महाराज देवल, हुरुजी महाराज सती रामपुर, खातु महाराज केसरिया जी, नारायण महाराज रायणा, प्रदेश के धर्म जागरण प्रमुख धनराज भाई , क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल अहारी ,डूंगरपुर से भाजपा प्रत्याशी रहे बंसीलाल कटारा, चौरासी से भाजपा प्रत्याशी कारीलाल ननोमा,  ,वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन, भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल, मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पन्नालाल मीणा ,वनवासी कल्याण परिषद के विजयपाल चरपोटा ,कोटवाल नारायण महाराज, मनोहर महाराज जापा, हुरमा महाराज सेला खेरवाड़ा, तथा गागा महाराज बागदरी  सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता ,साधू,  संत उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?