
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य सुनील सागरजी गुरुदेव ससंघ के सानिध्य मे चित्तौड़गढ़ में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान रविवार को आचार्य आदिसागर अंकलीकर अंतरराष्ट्रीय जागृति मंच, मुंबई द्वारा बच्चों की शिक्षा, चरित्र निर्माण, मानव कल्याण , जीव दया और जरूरतमंद लोगों की सेवा मदद के उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन, भींडर को आदिसागर अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड के अंतर्गत आचार्य महावीरकीर्ति समाजसेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
पुरूस्कार स्वरूप फाउंडेशन को 51000 रुपए , निदेशक अनिल स्वर्णकार को शॉल ,उपरना और प्रशस्ति पत्र देकर समाज शिरोमणि उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र शाह, महेंद्र जैन, प्रेरणा शाह, सुरेन्द्र तलाटी सहित हजारों श्रावकगण मौजूद थे।
उल्लेखनीय हैं कि आदिब्रह्मा आदिनाथ फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद बच्चो को प्रतिवर्ष पाठयपुस्तके, कॉपियां, बैग ,यूनिफॉर्म, स्वेटर, शूज, स्टेशनरी नि:शुल्क दिए जाते है। साथ ही झुग्गी झोपड़ियों में बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री किट, दीपावली पर मिठाई पैकेट, शीतकाल में कंबल स्वेटर, मकर संक्रांति , अक्षय तृतीया, महावीर जयंती आदि अवसरो पर भोजन पैकेट ,वस्त्र वितरण किए जाते है । फाउंडेशन द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह, प्रतिभा सम्मान समारोह, रक्तदान शिविर, वृद्धजन सम्मान समारोह का समय-समय पर आयोजन किया जाता है।
सम्मान प्राप्त कर भींडर आने पर 25 नवंबर सोमवार को दोपहर 1 बजे स्कूल शिक्षा परिवार सहित विभिन्न संगठनों , परिवारजनों, मित्रगणों द्वारा निदेशक अनिल स्वर्णकार का सुरजपोल भींडर पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।








Users Today : 65