Home » सम्मान » श्रीमाली का जे.के.लक्ष्मी सीमेंट में हुआ सम्मान

श्रीमाली का जे.के.लक्ष्मी सीमेंट में हुआ सम्मान

उदयपुर (नरेन्द्र त्रिपाठी)!श्रीपतिनगर,डबोक,थाईलैंड की राजधानी बैंकोक में 15 से 17 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ( ILO) द्वारा “ग्लोबल सप्लाई चेन्स एंड एडवांसिंग डिसेंट वर्क” विषय पर आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रंम सम्मेलन में राजस्थान इंटक प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली द्वारा भारत का सफ़ल प्रतिनिधित्व करने के पश्चात जे.के.लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड में प्रथम बार आगमन पर मजदूर संघ कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।मजदूर संघ सलाहकार गौतम लाल आमेटा ने श्रीमाली को मेवाड़ी पगड़ी पहना कर व संघ अध्यक्ष मांगी लाल प्रजापत सहित सभी कार्यसमिति पदाधिकारियों एवं श्रमिकों ने उपरणा पहना कर स्वागत व सम्मान किया।कंपनी प्रबंधन की ओर से श्रीमाली को एच.आर. व आई.आर.हेड आशीष कुमार शर्मा ने मेवाड़ी पगड़ी पहना कर और उप महाप्रबंधक (एच.आर.) देवराज सिंह झाला सहित उपस्थित अधिकारियों ने उपरणा पहना कर स्वागत किया।इस अवसर पर श्रीमाली ने अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के अनुभव साझा किए। यह जानकारी मांगी लाल प्रजापत अध्यक्ष उदयपुर सीमेंट मजदूर संघ,इंटक ने दी!

Leave a Comment