Home » समाजसेवा » गंगरार में महावीर इंटरनेशनल का हुआ कार्यकम

गंगरार में महावीर इंटरनेशनल का हुआ कार्यकम

उदयपुर /गंगरार !”अपनी प्रतिभा से समाज को रोशन करते हुए हमेशा मानवता का मार्ग अपनाएं”उक्त विचार महावीर इंटरनेशनल के संरक्षक व पूर्व पुलिस उप अधीक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय ने गोवलिया ग्राम पंचायत अंतर्गत माताजी खेडा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को महावीर इंटरनेशनल केन्द्र गंगरार के तत्वावधान में आयोजित जरूरत मंद विद्यार्थियों को निशुल्क अभ्यास पुस्तिका, स्टेशनरी सामग्री वितरण  व प्रतिभावान सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किये। उन्होंने विद्यार्थियों से “सभी के लिए प्रेम “व “सभी के लिए सेवा”  महावीर इंटरनेशनल के उद्देश्यो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि  प्रतिस्पर्धा के युग में अद्यतन रह नैतिक शिक्षा,अहिंसा, सत्य ,करुणा, अनुशासन से संवेदनशील नागरिक बन मानवता के मार्ग पर चलते हुए जरूरत मंदों की हर संभव मदद करने का आह्वान किया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़  के जोन संयोजक प्रोफेसर सी एम रांका ने महावीर इंटरनेशनल की संस्था द्वारा चलाये जा रहे  शिक्षा के क्षेत्र में  प्रसार कर सम्बलन प्रदान करना,  पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण, नैत्र चिकित्सा शिविर, विद्यार्थियों को निशुल्क  अभ्यास पुस्तिका व  स्टेशनरी सामग्री सेवा आदि  क ई मानवता की सेवा के प्रकल्पों पर चिंतन देते हुए   प्रतियोगी परीक्षाओं व  व्यावसायिक शिक्षा में तत्पर रहने पर बल दिया। महावीर इंटरनेशनल जॉन के सचिव प्रवीण जैन ने बतोर विशिष्ट अतिथि अपने सम्बोधन में महावीर इंटरनेशनल केंद्र की निःशुल्क सेनेटरी व बेबीकिट आदि विभिन्न प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा करते  हुए, विद्यार्थीयों से रूबरू होकर कहा कि वे अपने जीवन में  कोई भी समस्याएं आए तो उनको तत्काल अपने तक सीमित नहीं रख परिवार में अभिभावकों व गुरू जनों की  जानकारी में लाए जिससे उनका समय पर सकारात्मक समाधान किया जा सके।  समारोह में महावीर इंटरनेशनल के जीसीएम प्रकाश पोकरना ने कहा कि आगामी दिनों में माताजी खेड़ा के विद्यालय में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित करने की जानकारी देते हुए कहा कि शिविर से जरूरत मंद ग्रामीणों  को राहत मिल सकेगी।  समारोह में महावीर इंटरनेशनल केंद्र गंगरार के अध्यक्ष कोमल सिंह मोदी ने  बतोर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए विभिन्न सेवा प्रकल्पों में यथाशक्ति हर संभव योगदान की प्रतिबद्धता जताते हुए  आभार व्यक्त किया।  समारोह में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार कोचिटा ने  स्वागत उद्बोधन में भगवान महावीर स्वामी के सत्य ,अहिंसा, करुणा व परोपकार के भावों से प्रभावित होकर अभ्यास पुस्तिकाएं एवं स्टेशनरी सामग्री के वितरण की विगत 5 वर्षों से चली आ रही परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कहा  कि माताजी के खेड़ा, बडलिया, मेवासा, अकोडिया,नागा का खेड़ा,  मोती बुकन का खेड़ा एवं जित्यास  कुल सात विद्यालयों  के 225 विद्यार्थियों को निशुल्क अभ्यास पुस्तिकाएं एवं स्टेशनरी सामग्री वितरण की गई। समारोह में स्थानीय बालक बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुतियां दी गई। अतिथियों द्वारा इस अवसर पर विद्यालय की विभिन्न प्रतिभाओं को ऊपरना पहना, मोमेंटो एवं पानी की बोतल प्रदान करते हुए उनका सम्मान किया गया। समारोह का संचालन महावीर इंटरनेशनल के सचिव मधुसूदन शर्मा पंचारिया ने करते हुए  स्थानीय केंद्र का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।  समारोह समाप्ति के पश्चात अतिथियों एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उपलक्ष में  विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। समारोह में बालमुकुंद मून्दडा, शंकर लाल जाट,  लक्ष्मण जाट, मांगीलाल गुर्जर, जमनालाल जाट व दिनेश कोचिटाआदि बतोर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहै। समारोह का प्रारंभ प्रार्थना व समापन राष्ट्रगान से हुआ। इससे पूर्व अतिथियों ने सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। अतिथियों का स्वागत संस्था प्रधान अशोक कुमार कोचिटा एवं उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के शिक्षकों व शिक्षिकाओ ने तिलक लगाकर ऊपरना पहना स्वागत अभिनंदन किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?