

मावली ! मावली, 27 अगस्त। उपखण्ड क्षेत्र की नूरड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र के ढाणा में गुरुवार को विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में लगाए गए पेड़ो के रक्षा सूत्र बाँधकर उनकी सभी प्रकार से रक्षा का संकल्प लिया।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, ढाणा (नूरड़ा) के परिसर में मध्यान्ह सभी विद्यार्थियों ने एक एक पेड़ के बारी-बारी से रक्षा सूत्र बांधा तथा पेड़ को सदैव पानी पिलाने, आवश्यकता पढ़ने पर जैविक खाद आदि के साथ सदैव उसकी देखरेख का संकल्प लिया। इस अवसर पर बच्चों ने आपस में एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के भी रक्षा सूत्र बाँधकर रक्षा बंधन पर्व मनाया। संस्था प्रधान दिनेश बोरीवाल, अध्यापिका श्रीमती अनिता गोस्वामी,टीना कुंवर झाला ने बच्चों को संकल्प दिलाया वंही इस अवसर पर गीता कुंवर , चाँद कुंवर आदि भी उपस्थित थे।








Users Today : 1