
मावली ! उच्च प्राथमिक विद्यालय सालेरा खुर्द के वर्ष 2008 के विद्यार्थियों ने 18 साल बाद अपने गुरुजनों को पुनः आमंत्रित कर गुरु सम्मान समारोह आयोजित किया ।
इस अवसर पर बेच के 19 विद्यार्थी एकत्रित हुए उन्होंने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया। समारोह में गुरुओं का उपरना एवं पगड़ी पहनाकर पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सम्मान किया गया। समस्त स्टाफ की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने पूर्व के शिक्षक श्री योगेश कुमार जैन श्री घनश्याम पालीवाल श्री राजेंद्र भट्ट, इंद्रा मीणा, वंदना मेम,जयप्रकाश आमेटा,सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक नरेंद्र आमेटा, के साथ बिताए विद्यार्थी जीवन के संस्मरण साझा किये और उनके मार्गदर्शन एवं संस्कारों के लिए आभार व्यक्त किया गुरु जी ने भी 18 वर्ष बाद अपने विद्यार्थियों को एक साथ देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की लंबे अंतराल के बाद गुरु शिष्य का यह मिलन भावुक एवं यादगार बन गया इस अवसर पर विद्यार्थियों में से परशराम, रमेश, गोवर्धन लाल गाडरी, हीरा लाल,महेंद्र सिंह,सूरज सिंह,श्याम लाल गमेती,नरेश मेघवाल एडवोकेट अशोक, पूजा पालीवाल शिक्षिका किरण जेवलिया शिक्षिका पारस ,तारा सीमा,लक्ष्मी,पुष्पा,लाजवंती आदि पूर्व के विद्यार्थी उपस्थित थे। स्नेहभोज एवं पौधारोपण कार्यक्रम भी किया गया। संचालन पूर्व विद्यार्थी परस राम ने किया।







Users Today : 1