
मावली ! मावली कस्बे के प्रेम नगर में विश्व आदिवासी दिवस पर राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर)के प्रतिनिधि मंडल और भील समाज द्वारा राणा पूंजा जी की मूर्ति पर पुष्प माला अर्पित कर बैठक आयोजित की गई । जिसमे प्रदेश संरक्षक एवं सलाहकार पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि प्रकृति की जल ,जंगल, जमीन और समाज की सुख शांति के साथ जमीन की सुरक्षा और आजीविका से जुड़े मुद्दों और बच्चों को शिक्षा से जोड़ कर संस्कारवान बनाने के बारे में बताया गया। इसी क्रम में मावली के सभी भील समाज कार्यकर्ता वरिष्ठ नागरिक ,नवयुवकों बाल गोपाल द्वारा सभी ने माला पुष्प राणा पूजा जी को अर्पित किए गए । इस दौरान जिला उपाध्यक्ष केशव वर्मा ब्लॉक महामंत्री गुलाब वर्मा जिला प्रतिनिधि माधव लाल भील मुकेश कुमार एवं भील समाज विकास समिति के ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल भील बाबू लाल भील नाथु लाल भील प्रथा भील भगवती लाल भील तुलसीराम ,सुख लाल भील आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








Users Today : 17