Home » मावली » फलीचडा़ में ग्रामीण सेवा फॉलो अप शिविर आयोजित हुआ

फलीचडा़ में ग्रामीण सेवा फॉलो अप शिविर आयोजित हुआ

Oplus_16908288

मावली ! ग्राम पंचायत फलीचडा़ में ग्रामीण सेवा शिविर 2026 फॉलो अप का  ग्रामीण सेवा शिविर प्रभारी अतिरिक्त विकास अधिकारी अनिल श्रीमाली, सहायक विकास अधिकारी सुरेश सोनी ,सरपंच मीना देवी जाट, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष छोगालाल जाट ,घनश्याम नाथ चौहान ,प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु की उपस्थिति में  ग्राम पंचायत परिसर में धरती मां के नाम एक पेड़ (पौधा)लगाया गया साथ ही शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा केंद्रीय एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए शिविर के दौरान राजस्व विभाग द्वारा शुद्धिकरण ,बंटवारा, आवंटन, जाति प्रमाण पत्र और मूल निवास प्रमाण पत्र 136 के प्रकरण परिवहन विभाग ने वृद्ध जन कार्ड वितरण किए गत शिविर में आवेदन किए गए उनका इस शिविर में परिवहन कार्ड वितरण किए गए  पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं की मंगला पॉलिसी पशु बीमा योजना की गई किसानों को मुख्यमंत्री पशु बीमा योजना ,पशुओं के मौसमी टीकाकरण तथा कृत्रिम गर्भाधान संबंधित जानकारी प्रदान की गई  चिकित्सा विभाग द्वारा ग्रामीणों को  मौसमी  बीमारियो की जांच के साथ बीपी, शुगर ,स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई । पंचायत राज विभाग द्वारा व्यक्तिगत शौचालय के आवेदन तैयार किए गए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा सहयोगिनी द्वारा गर्भवती महिलाओं को पोषण कीट वितरित किए गए  इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव शशि जिंगर ,कनिष्क लिपिक लोकेश टांक, सहायक कर्मचारी वर्दी चंद जाट ,प्रधानाचार्य आलोक भारतीय, डॉक्टर अक्षय व्यास, डॉक्टर पंकज तंवर ,CHO गरमी माला , कुसुम लता आमेटा, आंगनवाड़ी कर्मचारी सुमन वैष्णव, मंजू जाट, कंचन सालवी ,एनम अंजना भगोरा, पटवारी लोकेश रेगर, ग्रामीण बैंक कर्मचारी कुलदीप जोशी आदि अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment