


मावली ! मावली राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड स्थानीय संघ मावली के तत्वाधान में आज पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जंक्शन सभागार में कब मास्टर, फ्लॉक लीडर, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन, रोवर लीडर, तथा रेंजर लीडर का एकदिवसीय बिग्नेर्स कोर्स का आयोजन किया गया। स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि बिगनर्स कोर्स में स्थानीय संघ क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। ट्रेनिंग काउंसलर अर्जुन सिंह चुंडावत, कन्हैया कृष्ण गोपाल शर्मा, जगदीश सिंह राव तथा रतन टांक ने प्रशिक्षण के दौरान स्काउटिंग गाइडिंग के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण केंद्र में सभी प्रशिक्षण प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर ग्रुप पंजीकरण के बारे में बताया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखलाल गुर्जर ने सभी को स्काउटिंग गाइडिंग क्षेत्र में कार्य कर छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास में योगदान देने के लिए शुभकामनाएं दी!








Users Today : 33