
मावली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ABRSM (विद्यालय शिक्षा) खण्ड मावली की बैठक 5 जुलाई 2026 रविवार को विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय मावली में खण्ड अध्यक्ष शंकरलाल जाट लदाना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की ओर से आयोजित किए जाने वाले वृक्षारोपण एवं गुरु वन्दन कार्यक्रम पर चर्चा की गई। साथ ही शिक्षक समस्याओं तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदोन्नति शीघ्र करने, टीएसपी से नॉन टीएसपी में समायोजित एवं वंचित शिक्षकों का गृह जिलों में समायोजन करने, शिक्षकों के उपार्जित अवकाश के भुगतान पर लगी रोक हटाने, पहले से नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखने, सीधी भर्ती से उच्च पद पर नियुक्त शिक्षकों से पे-प्रोटेक्शन के नाम पर की जाने वाली वसूली स्थगित करने आदि समस्याओं पर चर्चा कर समाधान की मांग की गई। बैठक में खण्ड संगठन मंत्री पुष्करलाल बड़गुर्जर, पूर्व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष माध्यमिक चंद्रशेखर चौधरी, उपसभाध्यक्ष प्रकाशपुरी गोस्वामी, प्रहलाद बड़गुर्जर, अनिल बदनका आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन खण्ड के मंत्री भूपेन्द्र कुमार पाठक ने किया।








Users Today : 36