
मावली ! राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की अनुशंसा पर शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह भदौरिया ने अपनी प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बंसी दास वैरागी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवम बसंत त्रिपाठी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी तरह सुरेंद्र कुमार आमेटा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवम विनोद कुमावत को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
उदयपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता को प्रांतीय कार्यकारिणी में स्थान देने पर गोविंद सिंह डोटासरा ,अभिमन्यु सिंह भदौरिया ,बाबू लाल जैन ,देहात जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ,शहर जिला अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ ,पुष्कर लाल डांगी का हार्दिक आभार।
शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जिले में कांग्रेस को मजबूत करने को तन ,मन एवम धन से सहयोग करेंगे।
नव नियुक्त शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उदयपुर जिले में देहात जिला कांग्रेस एवम शहर जिला कांग्रेस का मार्गदर्शन करते हुए कांग्रेस के सिद्धान्तों पर चलकर मजबूती प्रदान करेंगे। जिले में कांग्रेस को सम्बल प्रदान करने को एक संगठन ओर सक्रियता से जुड़ गया है।








Users Today : 2