
मावली ! गायत्रीनगर मावली के निवासी बसंत कुमार त्रिपाठी के निवास पर संगीतमय सुंदर कांड का पाठ रामा दल के महेश शर्मा की 7 सदस्यीय टीम ने पाठ किया जिसमें दो बालिकाओं ने भी सक्रियता से भाग लिया।
पाठ के शुभारंभ पर भगवान राम एवम हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई । उसके उपरांत रामा दल के सभी सदस्यों का उपरना भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।
उपस्थित सभी भक्त जनों ने एक साथ हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया।
रात्रि 8 बजे प्रारम्भ हुआ सुंदरकांड पाठ रात्रि 11 बजे तक चला।
पाठ के साथ ही भजनों का रसास्वादन भी महिला पुरुषों ने किया।
अंत मे महाआरती का आयोजन किया गया ,। सभी ने बढ़ _ चढ़ कर भाग लिया।
आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया ।
इस अवसर पर बसंत कुमार त्रिपाठी ,कैलाश आचार्य ,भगवती लाल वैष्णव ,राम चन्द्र पुजारी ,मोहन दास वैष्णव ,सुंदर चौधरी ,महेश विजयवर्गीय ,मदन लाल श्रीमाली ,अशोक वर्मा ,मनीष विजयवर्गीय ,नारायण लाल चौधरी ,दामोदर गर्ग , लक्ष्मी लाल लोहार ,नवीन विजयवर्गीय ,कमलेश त्रिपाठी एवम अनेक गणमान्य नागरिक एवम महिलाए उपस्थित थी!








Users Today : 2