
आहुतियों से गुंजायमान हुआ वातावरण
मावली, 11 जून 2026 ! उदयपुर जिले की मावली तहसील के अंतर्गत आने वाले वीरधोलीया गाँव में पांच स्थानो पर ‘गृह-गृह गायत्री यज्ञ’ अभियान के तहत श्रद्धा और उल्लास के साथ गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और क्षेत्र की सुख, समृद्धि तथा विश्व कल्याण की कामना की।
अभियान के क्रम में आज वीरधोलीया गायत्री प्रज्ञा मण्डल प्रभारी जमुना दीदी गुर्जर के सद प्रयासो से- डाल चन्द गुर्जर, कृष्ण कांत गुर्जर, प्रभु लाल गुर्जर, , पृथ्वी राज गुर्जर और गोवर्धन लाल गुर्जर ने घरों पर मुख्य यजमान के रूप में देव-पूजन कर यज्ञ में आहुतियां समर्पित कीं। मंत्रोच्चार के बीच दी गई आहुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।
यज्ञ को पूर्ण विधि-विधान और वैदिक परंपरा के साथ संपन्न कराने में अनुभवी यज्ञाचार्यः जसवंत सिंह, अजय सनाढ्य, श्याम सुंदर शर्मा, देवीलाल गुर्जर और नारायण गुर्जर सभी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गायत्री मंत्र के महत्व और यज्ञीय जीवन शैली के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला संयोजक नरेंद्र त्रिपाठी और तहसील संयोजक खुमा गुर्जर का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने चिपीखेडा गाँव में चल रहे इस अभियान के तहत गाँव में हर घर तक गायत्री मंत्र व यज्ञीय परंपरा को पहुँचाने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।








Users Today : 2