
मावली ! एपेक्स ग्लोबल एजूकेशन सेकेंडरी स्कूल, विशनपुरा एवं विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस आज फतेहसागर पर मनाया गया
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आज एपेक्स ग्लोबल एजूकेशन सेकेंडरी स्कूल, विशनपुरा एवं विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान राज्य स्तरीय मानव शृंखला एवं पर्यावरण सुरक्षा शपथ समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मार्गदर्शक विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक जी योगी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित जी सुखवाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भूमि एवं जल पूजन तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात प्रतिभागियों द्वारा वृत्ताकार मानव शृंखला का निर्माण किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृत्ताकार मानव शृंखला समानता, एकता एवं मजबूत संगठन का प्रतीक है, जो समाज में नेतृत्व और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करती है।
इसके बाद पर्यावरण संरक्षण से जुड़े स्लोगन बुलवाए गए तथा सभी ने सामूहिक रूप से पर्यावरण गीत का गायन किया। कु. बिपाशा बोलिया एवं कु. युक्ति बोलिया ने तिलक लगाकर एवं गुड़-धनिया खिलाकर अतिथियों का स्वागत किया।
उपस्थित अतिथियों द्वारा पौधों को जल अर्पित किया गया तथा डॉ. पुष्कर लाल चौधरी (प्रदेश मंत्री) ने सभी को पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई। शपथ के पश्चात श्री संजय बोलिया (प्रदेश उपाध्यक्ष) ने क्लाइमेट एक्शन विषय पर संबोधन देते हुए जलवायु परिवर्तन के कारण भविष्य में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला तथा आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण सौंपने की जिम्मेदारी पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन श्री रमेश चंद्र कुम्हार (जिला उपाध्यक्ष) ने किया। कार्यक्रम में लगभग 200 सदस्यों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर 100 से अधिक पौधों का वितरण किया गया, जिनमें तुलसी, बेलपत्र एवं मीठा नीम प्रमुख थे। इन पौधों को प्राप्त कर उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि यह पौधे धार्मिक एवं पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
विद्यालय के श्री विरमदेव सिंह चौहान एवं सुश्री रुक्मणी लोहार ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम की तैयारियां करवाकर उत्कृष्ट प्रस्तुति सुनिश्चित की, जिसकी सभी ने सराहना की।
अंत में श्री पृथ्वी सिंह चौहान एवं श्री मनीष चनाल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।








Users Today : 61