Home » मावली » मावली क्षेत्र के लोपड़ा में गायत्री यज्ञ और पुसंवन संस्कार भी हुए सम्पन्न

मावली क्षेत्र के लोपड़ा में गायत्री यज्ञ और पुसंवन संस्कार भी हुए सम्पन्न

मावली क्षेत्र के गुर्जरो की भागल(लोपड़ा) में श्रद्धापूर्वक  हुआ गृह-गृह गायत्री यज्ञ आयोजन; पुसंवन  संस्कार भी हुए सम्पन्न

मावली (उदयपुर): अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्ति कुन्ज हरिद्वार के तत्वावधान में- युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा की सुक्ष्म उपस्थिति में  जन्म शताब्दी वर्ष (2026) के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज, 17 मई 2026 को मावली क्षेत्र के लोपड़ा में पांच  स्थानों पर ‘गृह-गृह गायत्री यज्ञ’ का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति और शुचिता के वातावरण में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं। जिससे पूरा परिवेश आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।
यज्ञ के दौरान दो बहनों का पुसंवन  संस्कार भी पूर्ण विधि-विधान के साथ कराया गया। शांतिकुंज के सिद्धांतों के अनुरूप, नई पीढ़ी में सुसंस्कारों के बीजारोपण के उद्देश्य से किए गए इस आयोजन में परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
   प्रभावी गृह-गृह गायत्री यज्ञ का सचांलन यज्ञाचार्य:  खुमा जी गुर्जर, नरेन्द्र त्रिपाठी  जसवंत सिंह जी , श्याम सुंदर  शर्मा और अजय जी द्वारा किया गया।मावली गायत्री परिवार के तहसील समन्वयक  खुमा जी गुर्जर का विशेष सहयोग रहा।

जिला संयोजक नरेंद्र त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शताब्दी वर्ष के अनुयाज कार्यक्रम मे जन-जन तक गायत्री मंत्र और यज्ञ की महिमा को पहुँचाना है। अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?