


मावली। शिक्षक समस्याओं के समाधान हेतु सरकार के साथ लगातार संवाद के बाद भी समाधान नही होने से अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) ABRSM राजस्थान खण्ड मावली ने प्रदेशव्यापी आव्हान के तहत 14 मई 2026 गुरुवार को उपखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। संगठन के खण्ड मावली के अध्यक्ष शंकरलाल जाट लदाना ने बताया कि शिक्षकों की प्रमुख मांगों ग्रीष्मावकाश सहित सभी अवकाश यथावत रखकर अवकाश में किसी प्रकार की कटौती नहीं कर शिविरा पंचांग में तुरन्त संशोधन करने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों सहित शेष सभी संवर्गों के स्थानांतरण शीघ्र करने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों की विगत वर्षों की लंबित पदोन्नतियां अतिशीघ्र करने, क्रमोन्नत विद्यालयों में पदों की वित्तीय स्वीकृति जारी कर स्टॉफिंग पैटर्न के अनुसार पदों का सृजन कर तदनुसार पदस्थापन करने, शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्त करने, आरजीएचएस को सुचारू रूप से जारी रखने, प्रबोधक एवं तृतीय वेतन श्रृंखला शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, संविदा शिक्षकों को अतिशीघ्र नियमित करने, टीएसपी से नॉन टीएसपी में समायोजित एवं वंचित शिक्षकों को उनके गृह जिले में समायोजित करने, कंप्यूटर अनुदेशक के कैडर का पुनः निर्धारण कर समाधान करने की मांग की। इस दौरान संगठन के खण्ड संगठन मंत्री पुष्करलाल बड़गुर्जर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष माध्यमिक चंद्रशेखर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक योगेश जैन, संजय गहलोत, महेश विजयवर्गीय, रामरतन कोठारी, लोकेश जीणावत, प्रहलाद बड़गुर्जर, दिनेश व्यास, कमलेश गुर्जर, शंकरलाल जाट, ऋतुराजसिंह राव, सुनील विजयवर्गीय, खंड मंत्री भूपेन्द्र कुमार पाठक, उपाध्यक्ष प्रभुलाल जाट, सभाध्यक्ष प्रकाशपुरी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष सोहनलाल जाट, महिला मंत्री अमृता शर्मा, महिला उपाध्यक्ष संगीता वर्मा, सदस्य निरमा शर्मा, अनिता जोशी, सविता बिश्नोई, सरोज महरिया, सीमा जाखड़, मनिता, नीलम, सुनीता रानी, पूजा मीणा, राधा शर्मा, सुनीता माहौर, लीना पालीवाल, सुमन कुँवर, इंदिरा बड़गुर्जर, प्रभाती देवी, ओम कुँवर, सुनीता मीणा, लीला खटीक, रचना सिहाग, प्रियंका, शुभांशी शर्मा, सोमता चौधरी, मैना यादव, पूनम, वर्षा खत्री, प्रभावती पुजारी, आरती बालोटिया, अजय सहारण, रमेश थोरी, पुखराज प्रजापत, दिनेश आमेटा, शांतिलाल कुमावत, पवन सैनी, विनोद मीणा, राजेन्द्र वर्मा, रामनरेश विजवर्गीय, महावीर गुर्जर, सुरेश बोला, देवकीनंदन शर्मा, कैलाश जाट, दिनेश महर्षि, सुरेश कस्वां, सुरेश गुर्जर, विमल यादव, महेन्द्र बैरवा, रामावतार, प्रमोद गुप्ता, उमेश शर्मा, धनराज गुर्जर, छाजूराम, अनिल बदनका, शंकर चौधरी, सुरेश चौधरी, दुर्गाशंकर मीणा, चंद्रभान शर्मा, विनोद जाट, रविन्द्र शर्मा, अर्जुनलाल कुमावत, सूरजमल धाकड़, तेजपाल आंवला, मस्तराम, अनिल कुमार, शंकरसिंह, गंगाराम अहीर, राजकुमार मीणा, अवधेश डांगुर, गोपाल सिंह, अब्दुल गनी, रमेश शर्मा, गिरीश पालीवाल, श्रवण कुमार, मुकेश पुनिया, नवरतन सिंह, कमलेश मीणा, धर्मेंद्र बुगालिया, श्यामवीर जाट, छोटेलाल मीणा, प्रद्युम्नसिंह हाड़ा, रामराज, रामस्वरूप शर्मा, भंवरलाल डाँगी, दिगम्बर सिंह, श्योजीलाल मीणा, समय मीणा, भंवरलाल सहित सैंकड़ों की संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।








Users Today : 75