



मावली (उदयपुर)! अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्ति कुन्ज हरिद्वार के तत्वावधान में- युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा की सुक्ष्म उपस्थिति में जन्म शताब्दी वर्ष (2026) के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज, 10 मई 2026 को मावली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ‘गृह-गृह गायत्री यज्ञ’ का भव्य आयोजन किया गया। भक्ति और शुचिता के वातावरण में गायत्री नगर स्थित शिव मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर और शनि देव मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के श्रद्धालु रमेश चंद्र जी विजयवर्गीय और चतुर किशोर जी पारीक के निवास स्थानों पर भी यज्ञ संपन्न हुए।
जिससे पूरा परिवेश आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।
यज्ञ के दौरान एक बालक का अन्नप्राशन एवं दो बहनों का पुसंवन संस्कार भी पूर्ण विधि-विधान के साथ कराया गया। शांतिकुंज के सिद्धांतों के अनुरूप, नई पीढ़ी में सुसंस्कारों के बीजारोपण के उद्देश्य से किए गए इस आयोजन में परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रभावी गृह-गृह गायत्री यज्ञ का सचांलन यज्ञाचार्य: खुमा जी गुर्जर, जसवंत सिंह जी , देवीलाल जी गुर्जर, श्याम सुंदर जी शर्मा और घनश्याम जी साधक द्वारा किया गया।
मावली गायत्री परिवार के कार्यकर्ता हरीश दाधीच, श्रीमती नीलम दाधीच, श्रीमती अनिश शर्मा, महेश भट्ट, ओमप्रकाश खत्री, ललित बड़ गुर्जर, रणछोड़ पारिख और राजेंद्र भट्ट का विशेष सहयोग रहा।
जिला संयोजक नरेंद्र त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक गायत्री मंत्र और यज्ञ की महिमा को पहुँचाना है। अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई।








Users Today : 26