Home » मावली » मावली में जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण का दूसरा चरण समाप्त

मावली में जनगणना 2027 को लेकर प्रशिक्षण का दूसरा चरण समाप्त

मावली ! जनगणना 2027 के तहत मावली में चार्ज अधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव के निर्देशन में दूसरे चरण में दो बैच को प्रशिक्षण दिया गया!
पहले दिन जनगणना की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, जनगणना के उद्देश्य, परगणक और पर्यवेक्षक के   कर्तव्य, विधिक प्रावधान जनगणना की संकल्पना को समझ गया
दूसरे दिवस एच एल ओ एप्प में पूछे जाने वाले प्रश्नों को सिद्धांत और परिभाषाओं के साथ विस्तृत तरीके से समझाया गया, नजरी नक्शा, स्वगणना, अप के उपयोग डेटा सुरक्षा के जानकारी प्रदान की गई
तीसरी दिवस प्रगणक और सुपरवाइजर्स के द्वारा डाटा बनने का तरीका समझ गया तथा जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली को समझ गया! सेवा प्रतिज्ञा के साथ प्रशिक्षण समाप्त हुआ
पहला बैच पंचायत समिति सभागार में दूसरे बैच को पीएम श्री मावली के द्वितीय परिसर में प्रशिक्षण दिया गया!

पहले बैच के फिल्टर जगदीश चंद्र पालीवाल और संजय गहलोत तथा दूसरे बैच के फील्ड ट्रेनर मनोज कुमार समदानी व भान सिंह राव थे! पहले बैच में व्यवस्था की जिम्मेदारी योगेश जैन व दूसरे बैच में व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रवीण  कुमार जैन के जिम्मे थी ! तकनीकी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी रामलाल गुर्जर व दिनेश जोशी द्वारा संभाली गए!
नायब तहसीलदार प्रवीण मीणा द्वारा समय-समय पर पर शिविर में सबंल प्रदान किया गया!

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?