


मावली, 04 मई 2026. सोमवार। उदयपुर जिलान्तर्गत मावली उपखण्ड क्षेत्र के खरताणा में भामाशाह हिरण परिवार द्वारा अपने पिता की ईच्छानुसार अति आधुनिक सुविधा युक्त विशाल विद्यालय निर्माण कर शिक्षा विभाग को समर्पित किया गया।
सोमवार को राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षाविदों, किसानों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारों सहित हजारों संभागियों की उपस्थिति में किया गया लौकार्पण।
हिरण परिवार का उपस्थित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया।
उपखण्ड अधिकारी मावली रमेश सिरवी पुनाड़िया द्वारा लौकार्पण समारोह में शिक्षा विभाग के ब्लॉक व पंचायत स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों को उचित मार्गदर्शन प्रदान कर श्रेष्ठ समारोह आयोजन हुआ सम्पन्न।
शिक्षा विभाग के जिला, ब्लॉक व पंचायत स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष पुष्कर लाल तेली, कृष्ण गोपाल पालीवाल, नरेन्द्र सिंह आसोलिया, रोशन लाल सुथार, कैलाश गाडरी,जीवन सिंह बोयणा, पप्पू सिंह,नितिन सेठिया, सुशील ओस्तवाल सहित मावली एवं घासा ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी, खरताणा गाँव के नगजीराम जाट, मोती लाल जाट, पंडित सागर मल, खरताणा पीईईओ शैर सिंह, विनोद पुरी गोस्वामी, पुखराज सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
शिक्षा विभाग से मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिभा गुप्ता, विरेंद्र सिंह यादव, सीबीईओ मावली सुख लाल गुर्जर, गोपाल मेनारिया, सहित पीईईओ, प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
शिक्षा विभाग के तकनीकी सहायक दिपक त्रिवेदी, शांति लाल मीणा, चुन्नी लाल अहीर सहित शिक्षक संघों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
भामाशाह हिरण परिवार ने लौकार्पण समारोह के लिए शानदार मंच एवं पाण्डाल तैयारी व व्यवस्था उपलब्ध करा कर उपस्थित संभागियों का आभार व्यक्त किया।
हिरण परिवार द्वारा अतिथियों, जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रेम शंकर सालवी सहित उनके साथियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।








Users Today : 28