Home » मावली » अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया शिक्षा मंत्री का स्वागत

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया शिक्षा मंत्री का स्वागत

मावली। खरताणा में भामाशाह हिरण परिवार द्वारा नवनिर्मित विद्यालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में पधारने पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ABRSM विद्यालय शिक्षा राजस्थान खण्ड-मावली एवं जिला-उदयपुर के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह झाला के नेतृत्व में साफा उपरना पहनाकर एवं भगवान श्रीराम जी की तस्वीर भेंट कर मंत्री जी का स्वागत किया। साथ ही मंत्री के विशेषाधिकारी सतीश गुप्ता एवं अभयसिंह राठौड़ से शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा कर समाधान का आग्रह किया। इस दौरान संभाग संगठन मंत्री राजेन्द्रसिंह सारंगदेवोत, खण्ड मावली के अध्यक्ष शंकरलाल जाट लदाना, मंगल कुमार जैन, पुष्करलाल बड़गुर्जर, मदनलाल श्रीमाली, सुधीर कुमार शर्मा, चंद्रशेखर चौधरी, शंकरलाल जाट जेवाणा, शैलेष कोठारी, भूपेन्द्र कुमार पाठक, प्रभुलाल जाट, पुरुषोत्तम शर्मा, सोहनलाल जाट, रमेश थोरी, अनिल टांक,  प्रवीण जैन सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?