Home » मावली » वाणिज्य सहित चार विषयो के साथ शिक्षा विभाग का सौतेला व्यवहार

वाणिज्य सहित चार विषयो के साथ शिक्षा विभाग का सौतेला व्यवहार

मावली !शिक्षा विभाग ने वाणिज्य सहित चार  विषयो को छोड  सभी विषयो की डीपीसी कर यथा स्थान प्राध्यापक पद  पर कार्यग्रहण हाल ही  मे करवा दिया गया।
जब की वाणिज्य सहित चार विषय की डीपीसी मई 2025 को कर चयन पत्र जारी कर तत्काल जोधपुर हाई कोर्ट की डबल बेंच मे अमित श्रीमाली बनाम्  सरकार के विरुद्ध वाद के कारण  चयन पत्र  विभाग द्वारा प्रत्याहरित  कर लिए गये।
उक्त वाद का निर्णय दिसंबर 2025 मे आने पर कोर्ट द्वारा कहा गया। छुटे हुवे अभ्यर्थियों को प्रमाणित कॉपी मिलने के चार  सप्ताह मे इन्हे सम्मलित कर प्राध्यापक पद  पर पद्दोन्नति करे।
इस बात को भी चार  माह  बीत  चुके लेकिन सरकार के कान  पर जु तक नहीं रेंगी।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उदयपुर के जिला उप्पाध्यक्ष प्रा. शि.  योगेश जैन ने मांग की हे की इन चार  विषयो के साथ सौतेला व्यवहार न कर इन्हे भी प्राध्यापक पद  पर पद्दोन्नति दे।
जिससे छात्रों को भी  उक्त विषयो के प्राध्यापक मिल सके।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?