

भीलवाड़ा,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के सरदारनगर ग्राम में आयोजित गणेश महोत्सव धुमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान नित्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया रहा है।
समस्त ग्राम वासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गणेश महोत्सव चारभुजा मंदिर चौक में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रात्रि 8.15 बजे महाआरती के पश्चात विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन शुरू होता है। शुक्रवार को 18 सितंबर को रात्रि में जलेबी रेस प्रतियोगिता गरबा नृत्य 19 सितंबर को बौरी रेस प्रतियोगिता तथा मेंढक दौड प्रतियोगिता 20 सितंबर को कुर्सी रेस प्रतियोगिता एव गरबा नृत्य 21 सितंबर को बिस्किट फेस चेलेंज एवं गरबा नृत्य 22 सितंबर को भगवान चारभुजा नाथ नगर भ्रमण एवं गरबा नृत्य 23 सितंबर को राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गरबा नृत्य 24 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 25 सितंबर को रात्रि 10.15 बजे गणपति विसर्जन कार्यक्रम होगा।








Users Today : 4