

भीलवाड़ा,( जय प्रकाश शर्मा)! बनेड़ा उपखण्ड मुख्यालय स्थित पीएम श्री अक्षय स्मारक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में CBEO गीता माहेश्वरी की अध्यक्षता में स्थानीय संघ बनेड़ा का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ
इस दौरान ACBEO योगेश माहेश्वरी , विनोद कुमार गारू CO(S) , ओम कुमारी CO (G) तथा स्थानीय विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य बसंत सामरिया ने अपने विचार व्यक्त किए।
स्थानीय संघ सचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि CBEO माहेश्वरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्काउट गाइड की उपयोगिता बालकों में नियमितता, सेवा भाव, समर्पण व सम्मान की भावनाएं उत्पन्न करता है
संगठन की गतिविधियों के बारे में बताते हुए आपने अपने विद्यालय में स्काउट गाइड गतिविधि का संचालन करने पर जोर दिया जिससे बालकों में संस्कार उत्पन्न हो सके
ओम कुमारी ने बिगनर्स कोर्स की जानकारी के साथ-साथ विद्यालय में स्कूल स्काउट गाइड गतिविधि कैसे संचालित की जाए इसकी जानकारी दी
गारू ने अपने संबोधन में पायनियरिंग प्रोजेक्ट , प्राथमिक सहायता, जिला स्तरीय ट्रेनिंग कैंपों, प्रतियोगिता रेलियो में बनेड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की
स्काउट गाइड के क्षेत्र में उच्च योग्यता हासिल करने पर श्रीमती गीता उपाध्याय, श्रीमती कांता धोबी तथा श्रीमती तनुजा राय को अतिथियों द्वारा स्कार्फ तथा शॉल से सम्मानित किया गया
अंत में स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया
अधिवेशन का संचालन दीपक कुमार शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय संघ ट्रेनिंग टीम के सदस्य सुरेश चंद्र शर्मा , दीपक कुमार शर्मा , गोपाल लाल टेलर , कैलाश चंद्र व्यास , नारायण लाल गुर्जर , गीता उपाध्याय , ललिता व्यास , कांता धोबी , तनुजा राय उपस्थित थे।
ब्लॉक क्षेत्र से आए सभी शिक्षक साथियों का संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया गया!








Users Today : 32