Home » भीलवाड़ा » सीबीएसई वेस्ट ज़ोन जूडो चैंपियनशिप 2026 में बनेड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

सीबीएसई वेस्ट ज़ोन जूडो चैंपियनशिप 2026 में बनेड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

भीलवाड़ा,( जय प्रकाश शर्मा),बनेड़ा !सीबीएसई वेस्ट ज़ोन जूडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 1से 4   अगस्त तक गुजरात पब्लिक स्कूल, छाणी, वडोदरा (गुजरात) में हुआ। इस प्रतियोगिता में राजस्थान, गुजरात एवं मध्यप्रदेश की कुल 32 टीमों ने भाग लिया।
  इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनेड़ा क्षेत्र के बालक एवं बालिकाओं ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया। इन खिलाड़ियों को जूडो कोच  उमा राजपूत के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण का लाभ मिला।
  कार्तिक माली ने (अंडर-11, 40 किलोग्राम भार वर्ग), मे कांस्य पदक प्राप्त किया। वही
राजकमल सुथार (अंडर-19, 40 किलोग्राम भार वर्ग), ने भी तीसरे स्थान पर रहते हुए।
कांस्य पदक प्राप्त किया। साथ ही
प्रतीक्षा चौहान ने (अंडर-14, 44 किलोग्राम भार वर्ग), ने रजत पदक प्राप्त किया तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता (National Championship) के लिए चयनित होकर बनेड़ा (भीलवाड़ा) जिले का गौरव बढ़ाया।
इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, खेल प्रेमियों एवं परिवारजनों ने सभी खिलाड़ियों तथा जूडो कोच श्रीमती उमा राजपूत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

Leave a Comment