Home » भीलवाड़ा » बनेड़ा के कुंडीया कला में अतिक्रमण हटाने को लेकर ज्ञापन

बनेड़ा के कुंडीया कला में अतिक्रमण हटाने को लेकर ज्ञापन

भीलवाड़ा ,( जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा उपखण्ड सर्किल के कुंडियाकला ग्राम पंचायत के आराजी न 3481 गै मु रास्ते पर अवैध पक्के अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर के लोगों ने उपखण्ड अघिकारी को ज्ञापन सौंपा।
        उपखण्ड अधिकारी बाबूलाल को बुधवार को कुंडियाकला गांव के लोगों ने सोपे अपने ज्ञापन में बताया कि पंचायत भवन के सामने आराजी न 3481 गैर मुमकिन रास्ते पर एक परिवार द्वारा अवैध अतिक्रमण कर के पक्का निर्माण  कर लिया है। जबकि राजस्व रिकार्ड में 26 फिट चौड़ा और पुराना रास्ता है। जो कि लोगों के आने जाने का प्रमुख रास्ता है। इसके पास से गाडरी और गुर्जर मोहल्ला के पानी की निकासी होती है। 4 अगस्त को प्रशासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत द्वारा इस रास्ते पर पानी की निकासी के लिए कच्चा नाला निर्माण करवाया जा रहा था। इस दौरान इस परिवार के लोगों द्वारा प्रशासक पति के साथ गाली गलौज करने के साथ मारपीट की
जिसके विरुद्ध रायला थाने में मामला भी दर्ज करवाया इन परिवारों द्वारा ग्रामीण व प्रशासनिक पति के साथ अभद्र व्यवहार बार-बार किया सार्वजनिक स्थान पर प्रशासक पति के साथ 15 दिन में मारने की धमकी दी उसे समय पुलिस प्रशासन व ग्राम विकास अधिकारी भी मौजूद थे। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नारायण गाडरी श्रवण गुर्जर मागो लाल गुर्जर रामेश्वर गाडरी कल्याण गाडरी मुकेश पंडित बालु दास महावीर सुवालका गिरधर सिंह मोहन सिंह रामेश्वर सुथार उदय सिंह घीसू सेन रामपाल बलाई बद्रीलाल कोतवाल जोनु सेन हरिश सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे !

Leave a Comment